Bookman

bookmanlogo

BOOKMAN

Sale!

शैक्षिक तकनीकी | Educational Technology

Author: Dr. Suman Lata, H.L Khatri

ISBN: 9789383154340

156.00

Recommended for Course:-

  • D.I.E.T (1st Year)
  • D.EL.Ed (1st Year)
  • JBT (1st Year)

शैक्षिक तकनीकी

डॉ. सुमन लता • डॉ. एच. एल. खत्री

प्रस्तुत पुस्तक सुसंगठित विषयवस्तु के साथ रोचक शैली में लिखी गई है। इसकी भाषा अत्यंत सरल,, बोधगम्य तथा परिमार्जित है। इसमें शिक्षा तकनीकी से संबंधित आधारभूत प्रकरणों पर उचित प्रकाश डाला गया है। विषयवस्तु को सारगर्भित तथा रोचक बनाने के लिए इसमें यथा संभव तालिकाओं, चित्रों तथा उदाहरणों का समावेश किया गया है। यह पुस्तक डी.एल.एड. तथा बी.एड. के प्रशिक्षणार्थियों के लिए अत्यंत सहायक रहेगी।

शिक्षा तकनीकी के क्षेत्र में आधुनिक विचारों तथा नवीनतम प्रयोगों जैसे-कम्प्यूटर, भंडारण माध्यम, इंटरनेट, प्रणाली उपागम, संप्रेषण तकनीको, बहु तकनीकी प्रौद्योगिकी, रेडियो, दूरदर्शन, प्रक्षेपी सहायक माध्यम, सूक्ष्म शिक्षण, अनुरूपित शिक्षण, अभिक्रमित अधिगम, कम्प्यूटर सहायक अधिगम अवास्तविक कक्षा कक्ष, सूचना एवं संप्रेषण प्रौद्योगिकी, शिक्षा तकनीकी की सतत् एवं निरंतर मूल्याकन में भूमिका, समावेशी के लिए अनुकूल एवं सहायक प्रौद्योगिकी, ऑडियो/वीडियो आलेख लेखन आदि का इस पुस्तक में यथोचित वर्णन किया गया है। लेखकों ने इस पुस्तक के लेखन में अपने दशकों के शिक्षण अनुभव एवं विषय के ज्ञान का प्रयोग किया है। लेखकों की कई पुस्तकें एवं शोध पत्र / लेख भी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

डॉ. सुमन लता ने बी.ए.एड., एम. एस.सी. (भूगोल), एम.एड. तथा पी.एच.डी (शिक्षा) की उपाधि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से एम. फिल. (शिक्षा) तथा पी.जी. डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन की उपाधि अलगप्पा विश्वविद्यालय से प्राप्त की। आप यू.जी.सी. नेट (शिक्षा) एवं अध्यापक पात्रता परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी है।

डॉ. एच. एल. खत्री ने बी.एस.सी., पी.जी.डी.पी.एड., एम.पी.ई.एस., इंदिरा गाँधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान, दिल्ली विश्वविद्यालय से एम. फिल. (शारीरिक शिक्षा) एम.ए. (शिक्षा), कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से एवं पी. एच. डी. की उपाधि जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से प्राप्त की।

Weight 320 g
Dimensions 22 × 14 × 2 cm

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “शैक्षिक तकनीकी | Educational Technology”

Your email address will not be published. Required fields are marked *